वायुसेना के दो सूर्यकिरण एयरक्राफ्ट आपस में टकराए पायलोट सुरक्षित
बेंगलुरूः
बेंगलुरू में एक एयर शो के दौरान वायुसेना के दो सूर्यकिरण एयरक्राफ्ट आपस में टकरा गए. टक्कर के बाद दोनों विमान गिर गए और उसमें आग लग गई. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के पायलट समय रहते एयरक्राफ्ट से कूद गए. दोनों पायलट सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
दोनों विमान भारतीय वायुसेना के सूर्य किरण एयरोबैटिक्स टीम के थे. विमान एयरो इंडिया शो से पहले अभ्यास कर रहे थे तभी हवा में टकरा गए. टक्कर के बाद घटना स्थल पर धुंआ भर गया. साल में दो बार होने वाले एयर शो ‘एयरो इंडिया 2019’ का आयोजन 20 से 24 फरवरी 2019 में बेंगलुरु में हो रहा है.

