पाठक के ऊपर छानबिन करने के लिए ३ सदस्यीय समिति
काठमांडू, १९ फरवरी । घूस प्रकरण में विवादित अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग के तत्कालीन आयुक्त राजनारायण पाठक के ऊपर छानबिन करने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठन की गई है । महान्यायाधिवक्ता कार्यालय ने सोमबार पाठक के विरुद्ध मुद्दा चलाने के लिए निर्देशन देने के बाद मंगलबार अख्तियार ने छानबिन तीन सदस्य समिति गठन किया है । अख्तियार स्रोत का कहना है कि अब पाठक के ऊपर बिस्तृत अनुसंधान शुरु की जाएगी ।
स्मरणीय है, पाठक भक्तपुर चागुनारायण स्थित इन्जीनियरिङ कॉलेज की स्वामित्व संबंधी विवाद में पड़े हैं । कहा गया है कि आयुक्त पाठक ने कॉलेज संचालक लम्बोदर न्यौपाने से ७८ लाख घूस लिए हैं । इसीतरह सुजन दाहाल के नाम में आइतबार ही अख्तियार में एक उजुरी पंजीकृत है, जहाँ दावा किया गया है कि पाठक के साथ अनुमानित १ अरब रुपैयां अवैध सम्पत्ति है ।

