Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा के नेता अपने ही मन्त्रियों से असन्तुष्ट

 

जनकपुर २३ फरवरी । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल के नेता अपने ही पार्टी के मन्त्रियों के साथ असन्तुष्ट दिखाई दिए हैं । पार्टी की ओर से प्रदेश नं. २ सरकार में शामील मन्त्रियों की कार्यशैली प्रति राजपा नेपाल के शीर्ष नेता कड़ा आलोचक के रुप में दिखाई दिए हैं । शुक्रबार से जनकपुर में शुरु पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक में बोलते हुए राजपा नेताओं ने अपने ही मन्त्रियों की कार्यशैली के प्रति आक्रोश व्यक्ति किया है । प्रदेश सरकार की कामकारवाही और समस्या के ऊपर विचार–विमर्श करने के लिए ३ दिनों की बैठक आयोजन की गई है ।
आलोचक नेताओं का मानना है कि एक साल की अवधि में मन्त्रियों ने कोई भी सन्तोषजनक काम नहीं किया है । कहा गया है कि इस अवधि में मन्त्री लोग सिर्फ कार्यक्रमों में प्रमुख अतिथि के रुप में सहभागी हुए हैं । आलोचक नेताओं ने यह भी कहा है कि प्रदेश सांसदों ने जनता की आवश्यकता अनुसार बजेट विनियोजन भी नहीं किया है और विनियोजित बजट अनुसार १० प्रतिशत काम भी नहीं हो पाया है ।
समाचार स्रोत के अनुसार सबसे अधिक आलोचना मन्त्री रामनरेश राय की की गई है । राय प्रदेश नं. २ सरकार में उद्योग, पर्यटन तथा वातावरण मन्त्री हैं । उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने अपने ही घर से मन्त्रालय संचालन किया है । मन्त्री के ऊपर जो प्रश्न उठा है, मन्त्री लोग उसका जवाफ आज (शनिबार) आयोजन होनेवाला बैठक में देने जा रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *