एनसेल पर लगातार हमला कंचनपुर स्थित टावर में आगजनी
कञ्चनपुर के शुक्लाफाँटा नगरपालिका–४ असैना में अवस्थित एनसेल कम्पनी के टावर में बीती रात आगजनी की गई है । ताला ताेड कर टावर में आगजनी की जानकारी इलाका प्रहरी कार्यालय झलारी के प्रहरी निरीक्षक रमेशदत्त अवस्थी ने दी ।
टावर बने क्षेत्र में सर्वोच्च अदालत का आदेश नही मानने, सरकार काे कर नहीं देने तथा कम्पनी द्वारा नेपाल में निवेश नहीं करने के कारण आगजनी की गई है लिखित पर्चा घटनास्थल पर मिला है ।

