Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

21 मिनट में जैश के 300 आतंकी ढेर,भारतीय वायु सेना ने लिया बदला:

 
फोटो –मारा गया जैश का प्रमुख आतंकी।

{हिमालिनी के लिए मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट} नई दिल्ली : ~ भारतीय वायु सेना ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से पुलवामा हमले का बदला लिया है. वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया. वायु सेना के 12 मिराज लड़ाकू विमानों ने आतंकी ठिकानों पर 1000 किलोग्राम बम गिरा कर करीब 300 आतंकियों को मार गिराया.

सुबह 03 बज कर करीब 50 मिनट से चार बज कर पांच मिनट के बीच वायु सेना का यह अभियान चला. लड़ाकू विमानों ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी. दर्जन भर मिराज 2000 जेट विमानों ने इस ऑपरेशन में हिस्सा लिया. विमानों ने एलओसी के पार जाकर आतंकवादी शिविरों पर हमला किया.

यह भी पढें   पतंग, ड्रोन और गुब्बारों से विमान परिचालन की सुरक्षा को चुनाैती

वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट को निशाना बनाया. यह पाक के एबटाबाद के पास स्थित है. एलओसी से बालाकोट की दूरी 88 किलोमीटर है. एबटाबाद वही इलाका है जहां ओसामा बिन लादेन छिपा था. भारतीय वायुसेना का इतना अंदर जाकर कार्रवाई करना बेहद सफल ऑपरेशन माना जा रहा है.

भारतीय लड़ाकू विमानों ने मुजफ्फराबाद के रास्ते जैश के अल्फा 3 कंट्रोल रूम को पूरी तरह तबाह कर दिया. इस हमले में आतंकियों को काफी नुकसान की खबरें हैं.

वायुसेना के मिराज 2000 ने मुजफ्फराबाद, बालाकोट, चकोटी एवं गढ़ी हबीबुल्लाह के आतंकी अड्डों के अलावा खैबर पख्तूनख्वा में मौजूद अड्डों पर भी एयर स्ट्राइक की. वायुसेना ने अटैक में लेजर गाइडेड बम का इस्तेमाल किया और मिराज 2000 ने एक हजार किलो के 10 बम गिराए.

यह भी पढें   स्वर्ग कहीं और नहीं, हमारे विचारों और कर्मों में बसता है : बिमल सरार्फ

भारतीय वायुसेना की कार्रवाई में जैश के मुखिया मसूद अजहर के साले मौलाना युसूफ अजहर उर्फ उस्ताद घौरी के भी मारे जाने की आशंका है. जिस समय ये हमला हुआ वो वहां पर मौजूद था.

सूत्रों के अनुसार भारत ने पूरी तैयारी के साथ यह हमला किया. लड़ाकू विमानों के हवा में ही फ्यूल भरने की भी व्यवस्था की गई थी. पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय सुरक्षाबलों को कार्रवाई करने की पूरी छूट दे दी थी. सुरक्षाबलों ने पूरी तरह सोच समझकर यह ऐक्शन लिया है.
भारतीय वायु सेना की इस कार्रवाई के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. देशवासी गुलाल उड़ाकर तथा पटाखे फोड़ कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं. देश के सभी राज्यों से जश्न मनाये जाने की खबरें मिल रही है. आज हुई सैन्य कार्रवाई पर समूचा विपक्ष भी पीएम मोदी और केन्द्र सरकार के साथ मुस्तैदी से खड़ा है.

यह भी पढें   ३४ हजार फीट पर बने ईश्वर : कैप्टन स्मित मच्छार : डा. विजय दत्त

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com