फेस्टिवल आफ इंडिया इन नेपाल के तहत पंजाबी लाेकनृत्य एवं लाेक गीत की प्रस्तुति
नेपाल स्थित भारतीय दूतावास द्वारा फेस्टिवल आफ इंडिया इन नेपाल के श्रंखला के तहत आज कमलादी प्रज्ञा प्रतिष्ठान में पंजाबी लाेक संगीत और पंजाबी नृत्य का कार्यक्रम आयाेजित किया गया । कार्यक्रम भारत के संस्कृति मंत्रालय के साैजन्य से आयाेजित किया जा रहा है जिसके तहत बाैद्ध जीवन पर आधारित नाट्य एवं मृदंगम वादन का कार्यक्रम आयाेजित हाे चुका है । कार्यक्रम में पुर्व पर्यटन मंत्री जितेन्द्र देव एवं भाैतिक एव शहरी विकास मंत्री रघुवीर महासेठ मुख्य अतिथि के रुप में माैजूद थे । भारतीय राजदूत मनजीव पूरी एवं मिसेज पूरी तथा डीसीएम डा अजयकुमार की उपस्थिति थी । कार्यक्रम में चण्डीगढ पंजाब से आए कलाकाराें के समूह ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति से सब काे माेहित करदिया ।



