भारत और पाकिस्तान के बीच बढते तनाव के मद्देनजर नेपाल में सुरक्षा व्यवस्था में सतर्कता और कडाई
काठमाडौं –
भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए सर्जकिल स्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढते तनाव काे देखते हुए नेपाल में उच्च सुरक्षा सुरक्षा सतर्कता अपनाई जा रही है ।
एक दूसरे के विरुद्ध नेपाल की धरती प्रयाेग ना हाे इस दृष्टि से यह किया जा रहा है । त्रिभुवन अन्तर्रा्ष्ट्रिय विमानस्थल सहित अन्य आन्तरिक विमानस्थल और नेपाल–भारत सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा सतर्कता बढाने की जानकारी गृह मन्त्रालय ने दी है ।
‘नेपाल हाेते हुए भारत जाने आने वाले विमान और यात्रियाें पर निगरानी बढाई गई है ।

