पुलिस हिरासत में ही भारतीय कैदी का निधन !
पोखरा, १ मार्च । जिला पुलिस कार्यालय कास्की के हिरासत में रहे एक भारतीय कैदी का निधन हो गया है । भारत मोतीहारी स्थायी निवासी ३५ वर्षीय सन्दीप साह पोखरा चिप्लेढुंगा में रहते आए थे । उनको पुलिस ने लागू औषध करोबार के आरोप में गिरफ्तार किया था । पुलिस हिरासत में ही जब उन्होंने भमिट किया तो उनको उपचार के लिए अस्पताल भर्ती की गई थी । पुलिस नायब उपरीक्षक रवीन्द्रमान गुरुङ ने कहा है कि उपचार के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया है ।

