वरिष्ठ पत्रकार मुरारीप्रसाद गौतम का निधन
काठमाडौँ –
वरिष्ठ पत्रकार मुरारीप्रसाद गौतम का निधन हाे गया है ।
ग्राण्डी अन्तर्राष्ट्रिय अस्पताल में उपचाररत ६९ वर्षीय गौतम का बीती रात निधन हाेने की जानकारी नेपाल पत्रकार महासङ्घ काठमाडौँ शाखा के अध्यक्ष शन्तराम बिडारी ने दी ।
शनिबार दिन में उन्हें अस्पताल में भरती किया गया था । रहस्य साप्ताहिक के सम्पादक गौतम लम्बे समय से हृदय राेग से पीडित थे ।
गौतम का आज पशुपति आर्यघाट में अन्त्येष्टि किया गया ।


