Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत महिला मैत्री समाज द्वारा महिला पत्रकारिता पर कार्यक्रम

 
विश्व नारी दिवस के अवसर पर नेपाल भारत महिला मैत्री समाज द्वारा महिला पत्रकारिता पर आधारित चुनौती एवं अनुभव संबन्धी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न संचार माध्यम की महिला पत्रकारों की सहभागिता थी ।
अधिकांश महिला पत्रकारों ने कहा कि महिला सक्षम हैं पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें कमजोर आंका जाता है । पत्रकारिता के क्षेत्र में महिला पत्रकारों को अपने पसंद का क्षेत्र चुनने की स्वतंत्रता होती है जहां यह समझा जाता है कि संवेदनशील क्षेत्र या मुद्दे पर महिलाओं को रिपोर्टिग के लिये भेजना सुरक्षित नहीं है इसलिये उन्हें उससे वंचित किया जाता है । इसी संदर्भ में वक्ताओं का यह भी कहना था कि संचार क्षेत्र से जुडी महिलाओं के संस्था में शिशु गृह की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि बच्चे छोटे भी हों तो वह अपने कार्य को निरंतरता दे सके । भाषागत समस्याओं पर भी प्रकाश डाला गया ।
कार्यक्रम में नेपाल भारत महिला मैत्री समाज की अध्यक्ष चंदा चौधरी जी के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से आबद्ध महिलाओं की उपस्थिति थी । अंशु झा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *