Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नहीं रुका पार्टी परित्याग का लहर, पर्सा फोरम संकट के दौर से गुजर रहा है

 
रेयाज आलम, बीरगंज, चैत्र ३ गते रविवार | पर्सा फोरम संकट के दौर से गुजर रहा है, निर्वाचन से पहले जिस प्रकार फोरम में प्रवेश की आंधी आई थी, पार्टी में असन्तुस्टि और कार्यकर्ताओ की उपेक्षा के कारण पार्टी परित्याग रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में पर्सा निर्वाचन क्षेत्र न. ४ के युवा नेता मणिकांत गुप्ता अपने साथ सैकड़ों कार्यकर्त्ता लेकर पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिए। पर्सा में सबसे ज्यादा निर्वाचन क्षेत्र न. ४ में पार्टी परित्याग हो रहा है, जहाँ जिला इंचार्ज, प्रदेश सांसद सिंघासन साह कलवार और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री लालबाबू राउत का गृह स्थान है। 
‘हिमालिनी’ से बात करते हुए मणिकांत गुप्ता ने खुद को पार्टी के प्रदेश सांसद सिंघासन साह और उनके भाई इन्द्रासन साह द्वारा उपेक्षित और अपमानित करने के कारण पार्टी परित्याग करने का बाध्यता बताया। गुप्ता ने कहा की “एक बार फोरम में प्रवेश करने के बाद भी इनके अबिश्वास के कारण दूसरी बार फोरम में प्रवेश करना पड़ा, इसके बाद भी साह बंधुओ ने अपमानित करना नहीं छोड़ा। एक बार अपने  शुभकामना का कुछ होर्डिंग फोरम नेता के रूप में लगवाया जिसे साह बंधुओ ने खुद नोच-नोच कर फेका। इनकी शिकायत जिला अध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री तक किए, लेकिन सिंघासन साह मुख्यमंत्री के बाया हाथ होने के कारण कोई कार्यवाही नहीं हुई। मुख्यमंत्री का गृह स्थान होने और और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के बाद भी पार्टी में असन्तुष्टो को मानाने का कोई प्रयास नहीं करते।  मुख्यमंत्री अपने कुछ लोगो के समूह में घिरे रहते है है, वे कब जिला में आते है किसी को कोई खबर नहीं मिलता, उलटे जो लोग पार्टी छोड़कर जाते है उन्ही पर दोष लगाते है, राजबली यादव चले गए तो उन्हें पूर्व डाकू कहते है, ये लोग घमंडी हो गए है,इनके इसी रवैए से अधिवेशन पूरा होते -होते बहुत सारे केंद्रीय सदस्य,जिला नेता और निर्वाचित लोग पार्टी परित्याग करने वाले है।”
पर्सा के जगरनाथपुर गांवपालिका के मसीहानी में नेपाली कांग्रेस के होली मिलन समारोह में प्रमुख अतिथि नेका केंद्रीय सदस्य रमेश रिजाल से टिका लगाकर मणिकांत गुप्ता, शशिभूषण पांडेय, रविकांत के साथ सैकड़ो नेता कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस में प्रवेश किया।  क्षेत्रीय सभापति रमेश पांडेय के अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में के.स. सुरेंद्र चौधरी, अजय चौरसिया, जनार्दन सिंह क्षेत्री, अनिल रूंगटा लगायत नेता की उपस्थिति रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *