मन्त्री महासेठ ने किया अपना एक वर्षीय कार्यकाल की समीक्षा
२४ साल से जारी सिण्डिकेट प्रणाली को मैंने खत्तम कियाः मन्त्री महासेठ
काठमांडू, १९ मार्च । भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री रघुवीर महासेठ ने अपना १ वर्षीय कार्यकाल की समीक्षा की है । उनका दावा है कि उन्होंने २४ साल से यातायात क्षेत्र में जारी सिण्डिकेट को खत्तम किया है ।
मंगलबार एक पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने कहा– ‘आम लोगों ने सिण्डिकेट को अपना–अपना दृष्टिकोण से व्याख्या की है । सिण्डिकेट हट गया है, इसका मतलव अब किसी भी रुट में रुट परमिट लेने के लिए समिति का सिफारिश आवश्यक नहीं है । पहले एनजीओं की तरह संचालित सवारी साधन अब कम्पनी रजिष्ट्रार के कार्यालय में पंजीकृत हैं ।’ मन्त्री महासेठ को मानना है कि सार्वजनिक स्थलों में जो भीड़ कायम है, उसको देखकर सिण्डिकेट कायम ही है, ऐसा कहना ठीक नहीं है ।
इसतरह मन्त्री महासेठ ने कहा है कि लाल रंगवाला नम्बर प्लेट लेकर कोई भी सवारी साधन यातायात सुविधान नहीं दे सकती है । पठाओ और टुटल को गैरकानुनी संचालित संस्था के रुप में व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि अगर यातायात सुविधा देनी है तो कम्पनी ऐन अन्तर्गत दर्ता होकर सेवा प्रदान किया जा सकता है । मन्त्री महासेठ ने कहा– ‘पठाओं और टुटल के विषय में शिकायत आया है, मुझे लगता है यह यह कानून विपरित संचालित है और इसके ऊपर अनुसंधान जारी है ।’ उन्होंने कहा कि अध्ययन समिति द्वारा प्रतिवेदन आने के बाद इसके संबंध में अन्तिम निर्णय किया जाएगा ।

