निवन्ध प्रतियोगिता में अब्बल हुए पुरस्कृत

माला मिश्रा बिराटनगर
बिराटनगर के नयूरो अस्पताल द्वारा मिर्गी (एपिलेप्सी) रोग संबंधी तीन दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत बिभिन्न विद्यालय व कालेज के छात्र छात्रों के बीच कराए गए निवन्ध प्रतियोगिता में अब्बल रहे छात्र छात्राओं को नगद प्रोत्साहन राशि के साथ पुरस्कृत किया गया । निवन्ध प्रतियोगिता में प्रथम अग्रिना सापकोटा द्वितीय इलीना थापा तथा तृतीय सहाजेब हक को अस्पताल प्रबंध कमिटी के द्वारा बारी बारी नगद राशि सहित प्रमाणपत्र सौपा । इस मौके पर
अस्पताल का संस्थापक व बरिष्ट चिकित्सक डॉ बीरेंद्र बिष्ट , बरिष्ट न्यूरो सर्जन यामबहदूर रोका , न्यूरोलॉजिस्ट समर्थ सिंह , ऑपरेशनल डाइरेक्टर राजेश भट्टराई सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

