Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फेसबुक किंग बने माेदी ट्रम्प काे किया पीछे

 

दुनिया के दिग्गज नेता जहां अपने फेसबुक पेज को प्रमोट करने के लिए अपनी जेबें ढीली कर रहे हैं, वही भारतीय प्रधानमंत्री मोदी बिना ऐसा कोई उपक्रम किए इस सोशल वेबसाइट पर सबके सिरमौर बन गए हैं। 2019 वर्ल्‍ड लीडर्स ऑन फेसबुक नामक जारी रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया है। यह रिपोर्ट सालाना तैयार किए जाने वाली ‘ट्विप्लोमेसी’ स्टडी का हिस्सा है जिसे दुनिया की जानी-मानी संचार एजेंसी बीसीडब्ल्यू तैयार करती है। इस सूची में दूसरे स्थान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं तो ब्राजील के नए नवेले राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो फेसबुक पर सबसे इंगेज्ड वैश्विक नेता हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 27 जुलाई 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

1- नरेंद्र मोदी 
भारतीय प्रधानमंत्री के निजी फेसबुक पेज पर 4.35 करोड़ लाइक्स हैं जबकि उनके आधिकारिक पेज को 1.37 करोड़ लाइक मिले हैं।

2- डोनाल्ड ट्रंप 
अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियां बटोरने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति के निजी फेसबुक पेज को 2.30 करोड़ लाइक्स मिले हैं। इनके पेज पर लोगों से किए गए संवाद की संख्या 8.40 करोड़ हैं।

3- क्वीन रानिया
जॉर्डन के सुल्तान अब्दुल्लाह की पत्नी 1.69 करोड़ लाइक्स के साथ तीसरे पायदान पर हैं। सामाजिक सरोकारों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। फेसबुक के साथ ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी इनका अकाउंट है।

यह भी पढें   हरिशयनी एकादशी से आरंभ हुआ तुलसी पूजन का चार माह का विशेष अनुष्ठान

4- जायर बोल्सोनारो
एक जनवरी, 2019 को ब्राजील के 38वें राष्ट्रपति बनने वाले जायर फेसबुक पर दुनिया के सबसे इंगेज्ड विश्व नेता हैं। इनके पेज पर 14.5 करोड़ लोगों से किए गए संवाद दर्ज हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *