सत्ता से बाहर रहे राजनीतिक दलों में बेचैनी, सरकार विरुद्ध संयुक्त आन्दोलन करने की चेतावनी
काठमांडू, १३ अप्रील । सत्ता से बाहर रहे राजनीतिक दलों के नेताओं को कहना है कि अब सरकार के विरुद्ध संयुक्त आन्दोलन शुरु की जाएगी । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस से लेकर संसद् से बाहर रहे राजनीतिक दलों के नेताओं ने एक ही मञ्च से ऐसी घोषणा की है । सत्ता से बाहर रहे ११ राजनीतिक दल संबंद्ध विद्यार्थी संगठन की ओर से शुक्रबार आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन लोगों ने ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने कहा कि अब सभी को आन्दोलन के लिए तैयार रहना चाहिए । उन्होंने आगे कहा– ‘सरकार ने एक साल तक कुछ भी काम नहीं किया, सिर्फ कर वृद्धि की है । इसीलिए प्रधानममन्त्री ओली को केपी ओली नहीं, ‘कर प्रसाद ओली’ कहना चाहिए ।’ सभापति देउवा ने विप्लव प्रकरण, निर्मला पन्त प्रकरण अदि के बारे में परिचर्चा करते हुए कहा कि सरकार सम्पूर्ण रुप में असफल दिखाई दे रही है ।
सभापति देउवा के तरह ही क्रान्तिकारी माओवादी के महासचिव मोहन वैद को कहना है कि वर्तमान सरकार को ‘कम्युनिष्ट सरकार’ नामाकरण विल्कुल शोभनीय नहीं है । इसीतरह कांग्रेस नेता डा. रामशरण महत, राजपा अध्यक्ष मण्डल के सदस्य राजेन्द्र महतो, नेकपा माले के महासचिव सीपी मैनाली, नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के नेता ऋषि कट्टेल आदि नेताओं ने भी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार के विरुद्ध आन्दोलन की जरुरत है ।

