Thu. Nov 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यौन उत्पीड़न की शिकायत करने पर छात्रा काे जिंदा जलवाया

 

ढाका, प्रेट्र

बांग्लादेश के एक मदरसे में यौन उत्पीड़न की शिकायत करने वाली छात्रा से नाराज आरोपित प्रिंसिपल ने कथित रूप से उसे जिंदा जलवा दिया। इस वारदात के खिलाफ देशभर में धरना-प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

18 वर्षीय एक छात्रा ने मदरसे के प्रिंसिपल सिराज-उद-दौला के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। प्रिंसिपल छात्रा को अपने चैंबर में बुलाकर उसे गलत तरीके से छूता था। कुछ ही दिनों बाद छह अप्रैल को चार बुर्काधारी आरोपितों ने छात्रा को जिंदा जला डाला। 10 अप्रैल को छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढें   सुदूरपश्चिम प्रदेश अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे पूर्व सभापति शेरबहादुर देउवा

मामले की जांच कर रही टीम के प्रमुख डीआइजी आर अमीन ने कहा, छात्रा हत्याकांड में स्थानीय नेताओं का हाथ हो सकता है।

प्रिंसिपल ने जेल से ही बनाई थी छात्रा की हत्या की योजना
आरोपित प्रिंसिपल सिराज समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ऑनलाइन पोर्टल बीडीन्यूज 24 डॉट कॉम के अनुसार, 27 मार्च को गिरफ्तारी के बाद प्रिंसिपल ने जेल से ही छात्रा की हत्या की योजना बनाई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com