Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनुषा में वडाध्यक्ष और फोरम के प्रदेशसभा सदस्य के बीच मारपिट !

 

जनकपुर, ५ मई । धनुषा जिला स्थित बटेश्वर गांवपालिका में निर्वाचित एक वडाध्यक्ष और संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के नेता बीच मारपिट हुई है । वडा नं. ३ के वडाध्यक्ष हिरालाल महतो और फोरम नेता राजकिशोर महतो के बीच बजट संबंधी विषयों को लकेर मारटपि हुई है । फोरम नेता महतो धनुषा–४ (ख) से निर्वाचित प्रदेशसभा सदस्य हैं ।
गांवपालिका अध्यक्ष डम्बर बहादुर राउत के अनुसार प्रदेश सरकार की ओर से प्राप्त ५० लाख की स–शर्त बजट संबंधी विषयों को लेकर प्रदेशसभा सदस्य और वडाध्यक्ष महतो के बीच विवाद हुआ था । प्रदेशसभा सदस्य महतो चाहते थे कि प्रदेश सरकार से प्राप्त उक्त बजट से कबिर मन्दिर निर्माण हो जाए । लेकिन वडाध्यक्ष महतो यह नहीं चाहते थे । इसी विषयों को लेकर दोनों के बीच हाथापाई हो गया ।
मारपिट में प्रदेशसभा सदस्इ महतो की पैर पर चोट लगी है और वडाध्यक्ष के हाथ में । दोनों नेता गांव के पड़ोसी भी हैं । प्रदेशसभा सदस्य महतो ने कहा है कि गांवपालिका अध्यक्ष राउत और वडाध्यक्ष महतो की मिलभगत में बजट फिज कराने का षडयन्त्र हुआ है, इसीलिए हस्तक्षेप करना पड़ा । उन्होंने यह भी कहा है गांवपालिका अध्यक्ष और वडाध्यक्ष के विरुद्ध वह पुलिस में जा रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *