Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में डा.रामदयाल राकेश को राजर्षि जनक प्रतिभा पुरस्कार प्रदान

 
डा. रामदयाल राकेश राजर्षी जनक प्रतिभा पुरस्कार प्राप्त करते हुये तथा डा.श्वेता दीप्ति पार्वती स्मृति पुरस्कार लेने का दृश्य
५ मई, जनकपुरधाम । नेपाल राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन कल शनिवार भब्य समारोह के साथ मनाया गया । नेपाल हिन्दी प्रतिष्ठान के द्वारा आयोजित अठाहरवां नेपाल राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में हिन्दी अंग्रेजी और नेपाली साहित्य के वरिष्ठ साहित्यकार डा. रामदयाल राकेश जी को राजर्षि जनक प्रतिभा पुरस्कार नगद राशि ५५५५५ से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया । डा राकेश का साहित्य जगत में अमूल्य याेगदान है जाे आज भी अनवरत रुप से जारी है ।
कार्यक्रम में हिन्दी केन्द्रीय विभाग की पूर्व अध्यक्ष तथा हिमालिनी की सम्पादक डा.श्वेता दीप्ति को पार्वती स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भौतिक पूर्वाधार विकास मन्त्री श्री जितेन्द्र सोनल जी थे । विशिष्ठ अतिथि के रुप में आंतरिक मामिला मन्त्री श्री ज्ञानेन्द्र कुमार यादव जी, राजर्षि जनक विश्वविद्यालय के प्रा. डा. भरत झा जी, भारतीय महावाणिज्य दूतावास वीरगन्ज के काउन्सलर श्री रमेश चतुर्वेदी जी, शान्ति निकेतन हिन्दी प्रचार सभा पश्चिम बंगाल के महासचिव डा. रामचन्द्र राय जी, प्रतिष्ठान के सलाहकार श्री खुशीलाल मण्डल जी, श्री बलराम नायक जी, डा. शिवशंकर यादव जी उपस्थित थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *