जनकपुर जयनगर के लिए जल्द ही दाे रेल भारत से खरीदने जा रही है सरकार
काठमाडौँ –८ मई
सरकार ने भारत के कोकन रेल्वे कर्पोरेसन के साथ रेल खरीद करने की प्रक्रिया काे आगे बढाया है । जनकपुर–जयनगर रेल सञ्चालन करने के लिए नया रेल खरीद प्रक्रिया को स्वीकृति प्राप्त हाेने के करीब दाे महीने के बाद रेल विभाग सम्झौता करने जा रही है । ।
मन्त्रिपरिषद् ने चैत में कोकन रेल्वे कर्पोरेसन के साथ ८४ करोड ६५ लाख रुपैयाँ में दाे रेल खरीद करने की विभाग काे सैद्धान्तिक सहमति प्रदान किया था । विभाग के महानिर्देशक बलराम मिश्रा ने एक सप्ताह के भीतर रेल खरीद सम्झौता हाेने की जानकारी अन्नपूर्ण काे दी है ।
अन्नपूर्ण पाेस्ट से

