बिराटनगर में सामाजिक कुरीति विरुद्ध प्रशिक्षण सम्पन

माला मिश्रा बिराटनगर
लैंगिक हिंसा , बाल विवाह एवं दहेज प्रथा आदि सामाजिक कुरीति के विरुद्ध जनचेतना अभियान के तहत बिराटनगर वार्ड 12 बखरी आधारभूत विद्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का आयोजन अप्पन बिराटगढ़ परोपकार समाज केंद्रीय कार्यालय और बिराटनगर महानगरपालिका संयुक्त रूप से किया । कार्यक्रम का अध्यक्षता बसुंधरा झा ने किया वही संचालन राजेश झा ने किया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में दहेज मुक्त मिथिला का अन्तर्राष्ट्रीय संयोजक प्रबीन नारायण चौधरी बिराटनगर महानगरपालिका का महिला, बाल विकास शाखा प्रमुख दिल्ली धिमाल , किरण न्यौपने ने प्रशिक्षण दिया । इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद झूमा पोखरेल , प्रेम नारायण झा , कविता झा , बिंदा भंडारी सहित अन्य लोग मौजूद थे


