Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

IPL 2019: इतिहास रचने की दहलीज पर धौनी की चेन्नई, आठवीं बार फाइनल में पहुंची

 

MS Dhoni provided the late flourish for Chennai Super Kings

IPL 2019 महेद्र सिंह धौनी की कप्तानी चेन्नई इस लीग में अब तक सुपर किंग्स साबित हुई है। क्वालीफायर दो में दिल्ली को हराकर ये टीम इस सीजन के फाइनल में पहुंच चुकी है। यानी चेन्नई के पास एक बार फिर से इस खिताब को अपने पास बनाए रखने का बेहतरीन मौका है। अगर इस बार भी चेन्नई ने आइपीएल का खिताब जीत लिया तो वो इस लीग में पहली बार चार बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। आइपीएल में चेन्नई और मुंबई ने अब तक तीन-तीन बार खिताब जीते हैं।

आइपीएल में चेन्नई का सफर-

आइपीएल में धौनी की टीम चेन्नई का प्रदर्शन कमाल का रहा है। वर्ष 2008 से शुरू हुए इस लीग के बाद से अब तक इस टीम ने आठवीं बार फाइनल में जगह बना ली है। दो वर्ष तक चेन्नई की टीम पर बैन लगा हुआ था यानी दस सीजन में आठवीं बार फाइनल में पहुंचना साफ तौर पर दर्शाता है कि ये टीम कितनी अनुशासित क्रिकेट खेल रही है। धौनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम सफलता के सातवें आसमान पर है और इस टीम के पास चौथी बार खिताब जीतने का मौका भी है। वर्ष 2008 यानी आइपीएल के पहले ही सीजन में ये टीम रनर्स-अप रही थी। इसके बाद के सीजन में इसका सफर प्लेऑफ तक पहुंचा लेकिन तीसरे सीजन यानी वर्ष 2010 में चेन्नई ने खिताब अपने नाम कर ही लिया। वर्ष 2011 में फिर से लगातार इस टीम ने खिताब जीता। 2011 के बाद फिर इस टीम को चैंपियन बनने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा और धौनी की कप्तानी में ये टीम वर्ष 2018 में तीसरी बार चैंपियन बन गई। आठ बार फाइनल तक पहुंचने वाली ये टीम तीन बार चैंपियन बनी जबकि चार बार रनर्स-अप रही। दस सीजन में आइपीएल में चेन्नई के सफर पर एक नजर-

यह भी पढें   मैं लम्बे समय तक यह खेल जारी नहीं रख पाऊंगा – मेसी

2008- रनर्स-अप

2009- प्लेऑफ

2010- चैंपियन

2011- चैंपियन

2012- रनर्स-अप

2013- रनर्स-अप

2014- प्लेऑफ

2015- रनर्स-अप

2018- चैंपियन

2019*- फाइनल (चेन्नई का फाइनल मुकाबला मुंबई के साथ होगा)

चेन्नई इन टीमों को हराकर बनी तीन बार चैंपियन

धौनी की कप्तानी में चेन्नई ने पहली बार वर्ष 2010 में मुंबई को 22 रन से हराकर पहली बार आइपीएल ट्रॉफी जीती। इसके बाद अगले ही वर्ष 2011 में फाइनल में सीएसके ने रॉयल चैलेंजर बैंगलोर को 58 रन से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। तीसरी बार चेन्नई ने खिताब दो वर्ष के बैन के बाद 2018 में वापसी करते हुए जीता। इस वर्ष अनुभवी चेन्नई की टीम ने हैदराबाद को फाइनल में आठ विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

यह भी पढें   मैं लम्बे समय तक यह खेल जारी नहीं रख पाऊंगा – मेसी

2019 में चेन्नई का प्रदर्शन

इस सीजन में चेन्नई की टीम ने अब तक चैंपियन की तरह खेला है। लीग मुकाबलों में 14 में से नौ मैच जीतकर ये टीम 18 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रही। हालांकि क्वालीफायर एक में चेन्नई को मुंबई के हाथों हार झेलनी पड़ी, लेकिन क्वालीफायर दो में दिल्ली के हराकर सीएसके ने फाइनल में जगह बना ली।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com