भक्तपुर में पर्यटकों के संख्यां के साथ–साथ आम्दानी में भी वृद्धि
भक्तपुर । भक्तपुर में इस वर्ष पर्यटकों की संख्यां में बढोतरी हुयी है । पर्यटकों के वृद्धि के साथ ही भक्तपुर नगरपालिका का आम्दानी भी बढा है । भक्तपुर नगरपालिका के पर्यटन सूचना केन्द्र के जानकारी अनुसार भक्तपुर नगरपालिका के अन्तर्गत का ऐतिहासिक सम्पदा का अवलोकन के लिये आये पर्यटकों की संख्यां में २०७४ साल के तुलना में २०७५ साल में ३४ हजार ८३४ के दर से वृद्धि हुयी है ।
वि.सं २०७४ में भक्तपुर में सार्क राष्ट्र तथा चीन का ९३ हजार ५३० और अन्य राष्ट्र का एक लाख २५ हजार ४९९ पर्यटक अर्थात् दो लाख १९ हजार २९ पर्यटक का आगमन हुआ । २०७५ साल में सार्क तथा चीन का एक लाख १५ हजार ९०६ और अन्य राष्ट्र का एक लाख ३७ हजार ९५७ अर्थात् दो लाख ५३ हजार ८६३ पर्यटक का आगमन हुआ है ।
भक्तपुर नगरपालिका ने जानकारी दिया कि पर्यटन का शुल्क कुल २६ कडोर ४८ लाख ८८ हजार ५०० राजश्व संकलन किया गया है ।

