Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर जिला प्रहरी का बना अपना भवन

 

जनकपुर, १६ मई । जिला प्रहरी कार्यालय धनुषा ने सुविधा सम्पन्न भवन प्रयोग में लाये है । नव निर्मित व्यारेक भवन का उद्घाटन किया गया है । १ विघा ५ कठा १५ धुर जमीन में ४ करोड ६५ लाख १८ हजार २ सौ ५३ रुपैया में बना हुआ भवन आज गुरुवार को प्रदेश नम्बर २ का प्रहरी प्रमुख डिआईजी हरीबहादुर पाल ने उद्घाटन किया है । तीन तला के उक्त भवन में महिला प्रहरी के लिये अलग शौचालय, बेडरूम सहित आवास का भी व्यवस्था किया गया है ।
प्रदेश प्रहरी प्रमुख पाल ने नया भवन का उद्घाटन करते हुये दृढ विश्वास के साथ यह बताया कि नया भवन के नयी सोच के साथ प्रहरी कर्मचारी काम करेंगे । इससे पहले व्यारेक के आभाव में प्रहरी लोग महेन्द्र नारायण निधि प्रतिष्ठान में रहते आ रहे थे । उद्घाटन होने के बाद प्रहरी अब अपना ही भवन प्रयोग करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *