Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पत्नी को नौकरी दिलाने के लिए स्ववियु सभापति कैंपस तोडफोड में उतर आए !

 

डडेल्धुरा, १७ मई । डडेल्धुरा बहुमुखी कैंपस में एक विद्यार्थी समूह ने तोड़फोड किया है । स्वयुवि सभापति जगत ऐर के नेतृत्व में रहे विद्यार्थी समूह ने शुक्रबार कैंपस में तोडफोड किया है । कैंपस के लिए मुख्य कार्यालय सहायक और मुख्य लेखापाल भर्ती के लिए शुक्रबार पूर्वनिर्धारित परीक्षा कार्यक्रम रखा था । उसी परीक्षा कार्यक्रम को रद्द करने के उद्देश्य से आक्रमण किया गया है । आक्रमण शुरु होते ही तोडफोड में संलग्न सभापति ऐर के साथ ९ विद्यार्थी को नियन्त्रण मे लिया गया है ।
नियन्त्रित विद्यार्थी को जिला पुलिस कार्यालय में रखा गया है । उन लोगों को रिहाई के लिए विद्यार्थी लोग जिला पुलिस कार्यालय में नारेबाजी कर रहे हैं । पता चला है कि स्ववियु सभापति ऐर अपनी पत्नी को नौकरी के लिए भर्ती करना चाहते थे । इसके लिए उन्होंने कैंपस प्रमुख को भी दबाव दिया था । समाचार स्रोतका मानना है कि कैंपस प्रमुख ने उनके प्रस्ताव इन्कार करते हुए परीक्षा प्रक्रिया शुरु करने के कारण ऐर आन्दोलन में उतर आए हैं ।
इधर आन्दोलन में उतरनेवाले ऐर पक्षधर विद्यार्थी को कहना है कि कैंपस प्रशासन ने राजनीतिक भागबण्डा के आधार में कर्मचारी भर्ती की तैयारी की है, इसीलिए विद्यार्थी आन्दोलन में उतर आए हैं । स्मरणीय है ८ दिन पहले ही स्ववियु नेतृत्व में कैंपस में तालाबंदी की गई थी । उस समय कहा गया था कि नेकपा डडेल्धुरा, नेपाली कांग्रेस डडेल्धुरा और जिला प्रशासन कार्यालय की मिलिभगत में कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया शुरु की गई है । लेकिन कैंपस प्रशासन ने इस बात को अस्वीकार किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *