धौनी ने गेंदबाजों और कोहली को दिया जीत का श्रेय
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आईसीसी विश्व टी20 चैम्पियनशिप के सुपर आठ चरण में पाकिस्तान पर आठ विकेट की जीत दर्ज का श्रेय गेंदबाजों और युवा बल्लेबाज विराट कोहली को दिया। इस जीत की बदौलत भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद को जीवंत रखा है। भारत ने लक्ष्मीपति बालाजी य22 रन पर तीनद्धए रविचंद्रन अश्विन य16 रन पर दोद्ध और युवराज सिंह य16 रन पर दोद्ध की उम्दा गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान को सिर्फ 128 रन पर समेट दिया था। टीम ने इसके बाद कोहली की नाबाद 78 रन की पारी की मदद से तीन ओवर शेष रहते दो विकेट पर 129 रन बनाकर मैच जीत लिया।


