Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेसी और जनजाति पार्टियों का नया गठबंधन ।

 

काठमांडू, अक्टूबर 01 – उपेंद्र यादव वाली मधेसी जनाधिकार फोरम और शरत सिंह भंडारी वाली राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी सहित सात दलों के एक नए गठबंधन की आज घोषणा की गयी ।
भंडारी के प्रेस सलाहकार अनिल कुमार कर्ण के अनुसार नेताओं ने इसे सघिंय लोकतांत्रिक संघ नाम देने का फैसला किया है । यह गठबंधन नई संघीय संविधान के लागू होने मे उत्पन्न बाधाओं को समाप्त करने के लिए गठित किया गया है ।
मधेसी जनाधिकार फोरम और समाजवादी पार्टी के साथ इस गठबंधन मे नेपाल राष्ट्रीय दल, राष्ट्रीय जनमुक्ति पार्टी, खामवुआन स्वायत्त राज्य परिषद, नेपाल शांति समाज पार्टी, और जनमुक्ति पार्टी तामासालिगं भी शामिल हैं ।
उपेंद्र यादव को इस गठबंधन के संयोजक के रूप में चुना गया है । गठबंधन ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान अपने कार्यक्रमों और रणनीतियों प्रकाशित किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *