Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

World Cup 2019: ये खिलाड़ी करेगा एबी डिविलियर्स की कमी पूरी, मारेगा 360 डिग्री वाले सिक्स

 

 ICC Cricket World Cup 2019: अगर आप साउथ अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी़ डिविलियर्स के 360 डिग्री वाले छक्कों के फैन हैं और उस तरह के छक्के मिस कर रहे हैं तो वर्ल्ड कप में ऐसा नहीं होगा। जी हां, एक खिलाड़ी है जो ग्राउंड के चारों ओर छक्के मार सकता है। पिछले दर्जनों मैचों में उस खिलाड़ी ने दिखा भी दिया है कि वो वर्ल्ड कप में एबी डिविलियर्स के 360 डिग्री वाले छक्कों की कमी नहीं खलने देगा।

यह भी पढें   व्यक्ति ने किया आत्मदाह का प्रयास

दरअसल, हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर की, जो बीते कुछ समय से बेहतरीन फॉर्म में तो हैं ही, साथ ही साथ वे मैदान में हर तरफ छक्के लगा रहे हैं, जो कि अक्सर हमें एबी डिविलियर्स के बल्ले से देखने को मिलते थे। चूंकि, डिविलियर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है तो आप उन्हें साउथ अफ्रीका के लिए खेलते नहीं देख पाएंगे। हालांकि, आइपीएल जैसी आइसीसी से अप्रूव्ड लीग्स में वे खेलते नज़र आ सकते हैं।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप २०२६ – मेक्सिको की हार, इंग्लैंड ने किया क्वाटर फाइनल में प्रवेश

बता दें कि इससे पहले जोस बटलर पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोक चुके हैं। जोस बटलर ने 200 के करीब के स्ट्राइक रेट से पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी। इसके अलावा जोस बटलर के लिए आइपीएल 2019 में दमदार गया। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर ने कई अच्छी पारियां खेलीं। हालांकि, इस बीच उनका मैनकेडिंग का रन आउट ज्यादा चर्चा में रहा जो किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *