जनकपुरधाम में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर रक्तदान कार्यक्रम
जनकपुरधाम के स्थानीय गोदाबरी मॉडर्न हॉस्पिटल में नेपाल के ११वां गणतन्त्र दिवस के अवसर पर रक्तदान कार्यक्रम आयोजना किया गया। आयोजक द्वय गोदाबरी मॉडर्न हॉस्पिटल एवम मधेस आंदोलनकारी नेतृत्वकर्ता समूह २०६३ द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ समय जनकपुरधाम उपमहानगर पालिका के उपमेयर रीता झा की उपस्थिति रही थी। कार्यक्रम के दौरान धनुषा के विधायक राम आसिष यादव जी ने भी निरीक्षण किया था। अस्पताल के कर्मचारियों ने उक्त कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मधेस आंदोलनकारी एवम अस्पताल से कुल मिलाकर २दर्जन से ज्यादा लोगों ने रक्तदान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सुबह ८:३० से शुरू हुआ कार्यक्रम दोपहर १२:३० पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में रक्तदाताओं को माननीय विधायक राम अशीष यादव, उपमहानगर पालिका उपमेयर रीता झा, अस्पताल सञ्चालक डॉ अशोक अधिकारी यादव, एवम मधेस आंदोलनकारी नेतृत्वकर्ता समूह के अध्यक्ष दीपक झा द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।

