Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत साहित्य संगोष्ठी का आयोजन, भारत से दर्जनों कवियों की सहभागिता

 

माला मिश्रा, बिराटनगर । नेपाल भारत मैत्री संघ बिराटनगर व जगन्नाथ गुरागाई साहित्य प्रतिष्ठान के संयुक्त आयोजन में एक दिवसीय नेपाल भारत साहित्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया । संगोष्ठी में बिराटनगर महानगरपालिक का मेयर भीम पराजुली मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे । संगोष्ठी का अध्यक्षता जगन्नाथ गुरागाई प्रतिष्ठान की अध्यक्ष  राधिका गुरागाई ने किया । इस मौके पर अतिथियों का स्वागत करते हुए नेपाल भारत मैत्री संघ बिराटनगर के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने नेपाल भारत के बीच सदियों से साहित्यिक तथा सांस्कृतिक संबंध पर विस्तार से चर्चा कर स्वागत मंतब्य दिया । बिराटनगर में आयोजित संगोष्ठी में कलकत्ता से कुँवर वीर सिंह मार्तंड, हरियाणा अशोक भाटी , दिल्ली डॉ हेमलता , मेरठ योगेश सहदर्शी , दिल्ली सुशील शैली ,हरियाणा  राजख्यालिया , हरियाणा कर्मबीर निगडानिया  ने अपनी कविताओं का वाचन तथा नेपाल भारत के बीच के साहित्य अन्तर सम्बन्ध के बारे में प्रकाश डाला । समारोह अलग अलग तीन कार्यपत्र प्रस्तुत किया गया ।नेपाल भारत साहित्यिक अन्तर सम्बन्ध के विषय मे दधिराज सुबेदी ,गंगा सुबेदी ने कार्यपत्र प्रस्तुत किया ।समारोह में प्राज्ञ विवश पोखरेल , लक्ष्मण नेबोटिया , रामा प्रसाद रिजाल , गोकुल अधिकारी , पूजा बहार , गोपाल भंडारी आदि कवि ने अपना अपना कविता वाचन कर कार्यक्रम का शोभा बढ़ाया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *