Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

World Cup 2019: Pakistan पर हमेशा भारी पड़ा है England, क्या इस बार आएगा जीत का मौका?

 

World Cup 2018 में आज मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान (England Vs Pakistan) के बीच है। अपने देश में विजय रथ पर सवाल इंग्लैंड की टीम आत्म विश्वास से भरी हुई नजर आ रही है, तो वहीं पाकिस्तान लगातार हार का सामना कर रहा है। अपने बेकार प्रदर्शन के बाद फैंस की लताड़ झेल रही पाकिस्तानी टीम यह मैच जीतना चाहेगी, लेकिन टीम के सामने काफी चुनौतियां हैं। इससे पहले भी पाकिस्तान इंग्लैंड के सामने कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया है और आकंड़ों पर बात करें तो हमेशा इंग्लैंड का पाला ज्यादा मजबूत रहा है और इंग्लैंड हर फॉर्मेट में पाकिस्तान पर भारी पड़ा है। जानते हैं इससे पहले इंग्लैंड और पाकिस्तान कितने बार आमने-सामने आए और उसके क्या नतीजे रहे…

यह भी पढें   पाँचवें संस्करण के इक्वालिटी कप क्रिकेट का खिताब विराटनगर को

वन डे इंग्लैंड का रहा दबदबा

अभी तक इंग्लैंड और पाकिस्तान ने आपस में 87 मैच खेले हैं। इन 87 मैचों में से 53 मैचों में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है और इंग्लैंड ने जीत दर्ज की। वहीं 31 मैच ऐसे हैं, जिसमें पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है और 3 मैच बेनतीजा रहे हैं। यानी इंग्लैंड ने 60 फीसदी से अधिक मैचों में जीत हासिल की है।

टेस्ट मैच में भी भारी पड़ा इंग्लैंड

सिर्फ वनडे मैच में ही नहीं बल्कि टेस्ट मैचों में भी इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है। अभी तक दोनों टीमें 83 मैचों में आमने सामने आई हैं और इंग्लैंड ने 25 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान 21 मैच जीतने में सफल रहा है। वहीं 37 मैच ऐसे हैं, जो कि ड्रॉ हुए हैं।

यह भी पढें   पाँचवें संस्करण के इक्वालिटी कप क्रिकेट का खिताब विराटनगर को

टी-20 में पाकिस्तान से आगे इंग्लैंड
क्रिकेट के वनडे और टेस्ट फॉरमेट में बढ़त बनाने वाली इंग्लैंड ने टी-20 में भी पाकिस्तान को आगे नहीं आने दिया। कुल 15 मैचों में से इंग्लैंड ने 10 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 4 मैच जीत पाया है।

वर्ल्ड कप में भी इंग्लैंड से आगे नहीं आ पाया पाकिस्तान
अगर सिर्फ वर्ल्ड कप की बात करें तो भी पाकिस्तान इंग्लैंड से आगे नहीं आ पाया। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों ने एक दूसरे से 9 मैच खेले हैं, जिसमें दोनों बराबर पर रहे हैं। वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और पाकिस्तान दोनों ने 4-4 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा।

यह भी पढें   पाँचवें संस्करण के इक्वालिटी कप क्रिकेट का खिताब विराटनगर को

अभी तक तीनों क्रिकेट के तीन फॉरमेट में इंग्लैंड पाकिस्तान पर भारी पड़ा है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए आज के मैच में जीत हासिल करना थोड़ा मुश्किल है। खास कर इस वक्त पाकिस्तान के लिए ज्यादा दिक्कत पैदा हो सकती है, जब टीम के खिलाड़ी फॉर्म में ना हो और फिटनेस को लेकर भी टीम पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *