गुण्डा नाइके राधे भण्डारी प्रहरी हिरासत में
६ जून, धादिङ । गुण्डा नाइके राधे भण्डारी हथियार सहित प्रहरी हिरासत में । प्रदेश ३ का प्रहरी प्रमुख दीपक थापा ने जानकारी दिया कि प्रहरी के खोजी सुची में भण्डारी का नाम होने के कारण धादिङ के गजुरी गाउँपालिका २ मलेखु से बुधबार शाम को उसे हिरासत में लिया गया है ।
धादिंग प्रहरी स्रेत ने जानकारी दिया कि ताल्ती के तरफ जाने वाले रास्ते में स्थानीय वासी को हथियार दिखाकर धमकाने की सूचना प्राप्त होने के बाद पहुंचे प्रहरी के ऊपर राधे ने आक्रमण किया जिससे उसको हथियार सहित प्रहरी ने हिरासत में ले लिया है । प्रहरी का एक अधिकारी ने बताया कि राधे के आक्रमण से प्रहरी के गाडी में भी क्षति पहुंची है ।

