उपत्यका में हर्न बजाने पर शख्ती
११ जून, काठमांडू । ट्राफिक प्रहरी ने उपत्यका में हर्न कारवाई में कडा रुप से प्रस्तुत हुआ है । महानगरीय ट्राफिक प्रहरी महाशाखा ने उपत्यका अन्तर्गत ध्वनि प्रदूषण की समस्या गम्भीर रूप से बढने के बाद गाडियों को हर्न बजाने पर सोमवार से कुछ ज्यादा ही कडा हुआ है । महाशाखा ने सोमवार को हर्न बजाने वाले ४१३ सवारी साधन को कारबाई में लिया है ।
ध्वनि प्रदूषण के कारण श्रवण शक्ति में कमी आना, रक्तचाप बढना, हृदयाघात होना, पक्षघात होना, श्वासप्रश्वास प्रणाली में असर होना, स्मरण शक्ति में कमी आना, बाल बालिका, बृद्ध तथा गर्भवती महिलाओं को अत्यधिक प्रभावित होता है जिससे इस कारबाई को तीव्रता दिया गया है ।
महाशाखाका प्रमुख एवं प्रहरी वरिष्ठ उपरीक्षक वसन्तकुमार पन्त ने जानकारी दिया कि उपत्यकावासी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये महाशाखा ने यह निर्णय लिया है ।
महाशाखा ने जानकारी दिया कि ध्वनि प्रदुषण करने पर एक सवारी साधन से ५०० कारबाई स्वरुप लिया जा रहा है ।


