Mon. Dec 8th, 2025
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बढती हुई प्रचण्ड गर्मी के कारण विद्यालयों में छुट्टी

१६ जून, महोत्तरी । अत्यधिक गर्मी के कारण महोत्तरी में विद्यालय बंद किया जा रहा । जेठ अन्तिम सप्ताह से क्रमशः बढती हुयी प्रचण्ड गर्मी से बचने के लिये जिला के स्थानीय तह के विद्यालयों को बंद किया जा रहा है ।
जिला के सोनमा गांवपालिका के विद्यालयों में अषाढ ६ गते से बंद होने का सूचना सुना दिया गया है । वहां का अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि इस भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर असर हो सकता है इसलिये सोनमा गांवपालिका का हरेक स्कूल ६ दिनों के लिये बंद करने का निर्णय किया गया है ।
मनराशिशवा का प्रमुख संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक तेज धूप होने के कारण महोत्तरी जिला नगरपालिका तथा गांवपालिका के विद्यालयों को ६ दिनों के लिये बंद किया जा रहा है ।

यह भी पढें   एनपीएल – पोखरा एवेंजर्स और काठमांडू गोर्खाज, सुदूरपश्चिम रोयल्स और चितवन राइनोज आमने सामने

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *