Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान आपसी मतभेद की वजह से भारत से हारा : पाकिस्तानी मीडिया

 

भारत के हाथों विश्व कप के मैच में पाकिस्तान की शर्मनाक हार के लिये पाकिस्तानी मीडिया ने खिलाड़ियों के बीच आपसी मतभेदों और कप्तान सरफराज अहमद से नाखुशी को जिम्मेदार ठहराया है.

‘समा’ न्यूज चैनल ने कहा कि आउट होने के बाद सरफराज ने आपा खो दिया और इमाद वसीम तथा इमाम उल हक समेत खिलाड़ियों पर उनके खिलाफ गुटबाजी करने का आरोप लगाया. ‘दुनिया’ समाचार चैनल ने कहा कि टीम में दो गुट हैं, जिनमें एक मोहम्मद आमिर का और दूसरा इमाद का है. आस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद एक मशहूर अभिनेता और क्रिकेट प्रेमी ने सोशल मीडिया पर मौखिक संदेश जारी करके शोएब मलिक, इमाम और बाबर आजम पर सरफराज के खिलाफ गुट खड़ा करने का आरोप लगाया.

यह भी पढें   तीज : आस्था, प्रेम और नारी सम्मान का जीवंत पर्व : बिमल सरार्फ

पीटीआई के मुताबिक, जब दो खिलाड़ियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने गुटबाजी से इनकार किया, लेकिन कहा कि सरफराज काफी नाराज होकर ड्रेसिंग रूम में आये थे और अपना गुस्सा कुछ खिलाड़ियों पर निकाला. एक खिलाड़ी ने कहा , ‘लेकिन वह हताशा की वजह से था, उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाया या गुटबाजी की बात नहीं की. उन्होंने यह जरूर कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करना चाहिये.’

पूर्व कप्तान मोईन खान ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का फर्ज है कि वह अपने प्रबंधन का साथ दे. उन्होंने कहा ,‘बड़े मैच हारने पर ड्रेसिंग रूम में मतभेदों की बात हमेशा होती है. आस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ गलतियां हुई, लेकिन वह सरफराज के साथ है.’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com