कोटेश्वर में छूरा प्रहार, दो गिरफ्तार
काठमांडू, २१ जून । बिहीबार दिन १२ बजे कोटेश्वर में छूरा प्रहार करनेवाले दो अभियुक्त को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस ने दोलखा के १९ वर्षीय डिम्पल घिसिङ और सिनामंल निवासी २० वर्षीय आशिष बयलकोटी को गिरफ्तार किया है । उन लोगों ने २४ वर्षीय सुवास बुढाथोकी की पेट में छूरा प्रहार कर घायल कर दिया था । उसके बाद फरार दोनों अभियुक्त को पुलिस ने घटना के ४ घण्टा के बाद लोकन्थली से गिरफ्तार किया है । घयाल दोनों की उपचार ट्रमा सेन्टर में हो रहा है ।

