Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पैराें में लगी जंजीर वाली तसवीर वायरल हाेने के बाद सरकार का आदेश नेल हथकडी हटाया जाय

 

२३ जून

अस्पताल  में भरती हाेने के बाद सामान्यतया किसी भी कैदी काे   नेल–हत्कडी नही लगाया जाता है । कलेजे और बोनम्यारो में समस्या हाेने पर  सांसद रेशम चौधरी काे वीर अस्पताल में भरती करने पर भी उनके पैराें मे‌ ज‌जीर लगाकर रखा गया है । सामाजिक स‌ंजाल में साँसद रेशम चाैधरी की जंजीर लगी तसवीर भायरल हाेने के बाद सरकार का ध्यान इस ओर गया है ।  कारागार  व्यवस्थापन नियमावली विपरीत ज‌जीर लगाने के बाद प्रधानमन्त्री केपी ओली ने उसे खाेलने का आदेश दिया है तथा संलग्न कर्मचारी के उपर कारवाही करने का भी आदेश दिया है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 18 जुलाई 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

जनप्रतिनिधि रेशम चाैधरी ने कहा है कि अभी मेरे इस हालत की तसवीर वायरल हाे रही है पर मैं बता नही सकता कि मैंने कितनी मानसिक यातना भाेगी है । मैं एक जनप्रतिनिधि हूँ । पर मेरी यह हालत है कि मुझे नित्यकर्म के लिए भी याचना करनी पडती है ।  मैंने जब कहा कि जंजीर मत लगाइए ताे धमकी दी गई कि ठाेक देंगे कैदी हाे कैदी की तरह रहाे ।।

यह भी पढें   वरिष्ठ नागरिक अगुवा एवं पूर्व अर्थमन्त्री डॉ. देवेंद्र राज पांडेय का निधन

Image may contain: one or more people and people sitting

तसवीर साैजन्य सामाजिक संजाल

बाबुराम (भट्टराई)जी आए, उन्हाेंने तसवीर सार्वजनिक कर दिया ।  जिससे एक जनमत तैयार हुआ । अभी जंजीरमुक्त हूँ । पर, हमारे राज्य की क्या मानसिकता है  ? मानवअधिकार का सम्मान सभी काे करना चाहिए । नया पत्रिका से

गुठी विधेयक के विरोध में सडक पर उतरा यह जन समुदाय क्लिक करें

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *