Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

९ नम्बर काे ६९ बना कर गाेल्डमैडल

 

काठमाडौँ —२४ जून

त्रिभुवन विश्वविद्यालय के परीक्षा नियन्त्रण कार्यालय ने ९ नम्बर लाए विद्यार्थी काे ६० नम्बर बढाकर ‘गोल्ड मेडल’ दिलाने का खुलासा हुआ है । स्नातकोत्तर तह के एक विषय में ९ नम्बर लाए सुरेन्द्र कोइराला काे पनिका कर्मचारी ने ६९ नम्बर देकर ‘सर्वोत्कृष्ट’ बनाया है । कोइराला अधिवक्ता हैं ।

 

पाटन क्याम्पस में मानविकी संकायअन्तर्गत अर्थशास्त्र के विद्यार्थी कोइराला काे ‘गोल्ड मेडल’ दिलाने के लिए कम से कम ३ विषय में नम्बर बढाया गया है । ‘उत्तरपुस्तिका में दिए गए नम्बर और क्याम्पस मार्फत उपलब्ध कराए गए मार्क्सिट में नम्बर अलग अलग है,’ पनिका के एक कर्मचारी ने कहा, ‘बाद मे‌ पनिका बल्खु ने ट्रान्सक्रिप्ट में भी  नम्बर बढाकर दिया उसके बाद उन्हें गोल्ड मेडल मिला है ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से

स्रोत के अनुसार एक विषय के उत्तरपुस्तिका में ९ नम्बर काे गोप्य शाखा के कर्मचारी ने ९ के आगे ६ लगाकर मार्क्सिट और ट्रान्सक्रिप्ट दिया है । अन्य विषय में भी ऐसा ही किया गया है ।

कांतिपुर दैनिक से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *