प्रदेश २ के मन्त्री प्रति राजपा नेतृत्व असुन्तुष्ट
२७ जून, जनकपुरधाम । प्रदेश २ सरकार में सहभागी पार्टी के मन्त्रियों काम कारबाही प्रति राष्ट्रिय जनता पार्टी (राजपा) के नेतृत्व असन्तुष्ट दिख रहे हैं । नेताओं के अनुसार मन्त्री परिवर्तन के संबन्ध में आगामी बैठक में चर्चा हो सकती है ।
प्रदेश २ सरकार में राजपा की ओर से तीन मन्त्री और तीन राज्यमन्त्री है । अध्यक्ष मण्डल का एक कार्यकर्ता ने कहा कि उन लोगों का काम कारबाही प्रभावकारी नहीं है । ज्यादा बजेट अपने क्षेत्र में ले गया है और अपने नजदिकी कार्यकर्ता में बांटा है ।
१९ गते जेठ में प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत नीति तथा कार्यक्रम विरुद्ध राजपा का ही पांच सांसद ने संशोधन दर्ता किया था । उनलोगों को समझाने के लिये पहुंचे अध्यक्ष मण्डल बैठक में भी प्रदेश सरकार में सहभागी पार्टी के मन्त्रियों के काम कारबाही प्रति असन्तुष्टि व्यक्त किया गया था ।

