Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश पुलिस प्रमुख केन्द्र के ही मातहत में !

 

काठमांडू, २८ जून । प्रदेश पुलिस प्रमुख तथा जिला पुलिस प्रमुख केन्द्र मातहत में रखना है या प्रदेश मातहत में, इस विषयों को लेकर संसदीय समिति के सांसद् और सरकार के बीच विवाद दिखाई दिया है । सरकार ने प्रदेश पुलिस प्रमुख केन्द्र पुलिस के मातहत ही रहने की प्रावधान के साथ विधेयक को समिति में पेश किया है, जिसके ऊपर विभिन्न दलों के सांसदों ने आपत्ति प्रकट की है । लेकिन सरकार पक्षधर सांसदों ने उसको प्रतिकार करते हुए कहा है कि प्रदेश पुलिस प्रमुख केन्द्र (नेपाल पुलिस) मातहत ही होना चाहिए ।
गत चैत गते पंजीकृत ‘पुलिस कर्मचारी को नेपाल पुलिस और प्रदेश पुलिस में समायोजन करने की संबंध में व्यवस्था की गई विधेयक’ अभी राज्य व्यवस्था तथा सुशासन समिति में हैं । विधेयक में उल्लेख है कि अपराध अनुसंधान प्रयोजन के लिए प्रदेश में भी नेपाल पुलिस के ही प्रमुख रहेंगे । लेकिन समिति ने ऐसी प्रवाधान को अस्वीकार किया है ।
समिति सभापति शशी श्रेष्ठ ने कहा है कि मानीय सदस्यों ने प्रदेश पुलिस, नेपाल पुलिस के ही नेतृत्व में संचालन करने की प्रवाधान को अस्वीकार किया है, इसीलिए दफा ३ की उपदफा ५ को पुनर्लेखन के लिए आग्रह करती हूँ ।’ यह समाचार आज प्रकाशित नयां पत्रिका दैनिक में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com