Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नायब सुब्बा के पास करीब डेढ करोड रुपया से अधिक अकुत सम्पत्ति

 

काठमान्डाै १ जून

अध्यागमन आदि आकर्षक कार्यालय में लम्बे समय से कार्यरत नायब सुब्बा के साथ करीब डेढ करोड रुपया से अधिक अकुत सम्पत्ति पाया गया है । पिछले  समय इलाका प्रशासन कार्यालय बर्दिबास में कार्यरत नासु ललितकुमार झा के पास एक करोड ५६ लाख ७९ हजार २६ रुपैयाँ बराबर का अकुत सम्पत्ति मिलने की बात अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयाेग ने कही है ।

 

अध्यागमन कार्यालय त्रिभुवन अन्तर्रा्ष्ट्रिय विमानस्थल में कार्यरत  झा के उपर अख्तियार छानबीन कर रही है । उन्हाेंने १७ असार ०४० में सरकारी नाैकरी शुरु की थी । उसमें तीन करोड ८५ लाख ४३ हजार दाे साै ३४ रुपया के बराबर की सम्पत्ति बनाई जिसमें से दाे करोड २८ लाख ६४ हजार दाे साै आठ रुपैया के बराबर मात्र वैध रूप में अर्जित करने की बात आयाेग ने कही है ।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन – सभापति थापा मतदान स्थल में

आमदनी का स्रोत नही खुल रहे एक करोड ५६ लाख सम्पत्ति जब्त करने की मांग करते हुए विशेष अदालत में मुद्दा दायर किये जाने की जानकारी अख्तियार प्रवक्ता प्रदीपकुमार कोइराला ने दी है । अकुत सम्पत्ति में श्रीमती सुचितादेवी झा काे भी प्रतिवादी बनाकर अख्तियार ने मुद्दा चलाया है । अकुत सम्पत्ति  श्रीमती के नाम में जमा है ।

नया पत्रिका से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com