Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाबा बर्फानी के दर्शनार्थी का आँकडा एक लाख के पार

 

श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में दर्शन करने वाले शिव भक्तों का आंकड़ा सोमवार आठ जुलाई को एक लाख के पार हो जाएगा। रविवार को यात्रा के सातवें दिन 14,293 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ कुल दर्शनार्थियों का आंकड़ा 95 हजार 923 तक पहुंच गया है।
पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से यात्रा जारी है और बम-बम भोले के जयघोष के साथ श्रद्धालु आगे बढ़ रहे हैं। वहीं जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से रविवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 213 छोटे बड़े वाहनों में 4773 श्रद्धालुओं के जत्थे और पहलगाम और बालटाल की ओर रवाना किया गया। इसमें 3441 पुरुष, 1070 महिलाएं, 24 बच्चे और 238 साधु शामिल थे।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद की अनूठी पहल: "चलें गाँव की ओर" के तहत किसानों के साथ खेत में उतरे परिषद के सदस्य

वहीं, देश के विभिन्न राज्यों से श्री अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के जम्मू पहुंचने का सिलसिला जारी है। सरकार और प्रशासन के इंतजाम से भी यात्री संतुष्ट नजर आ रहे हैं। भगवती नगर आधार शिविर में लंगर के अलावा ठहरने के पर्याप्त व्यवस्था हैं और शिव भक्त भोले नाथ के जयघोष लगाकर यात्रा पर पहुंचने पर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *