राजदूतों का संसदीय सुनवाई स्थगित
८ जुलाई, काठमांडू । प्रस्तावित चार देश के राजदूतों का संसदीय सुनुवाई बीच में ही रोक दिया है । राजदूतों के सुनुवाई के लिये आज सोमवार सुबह समिति के बैठक को बुलाया गया था ।
सोमवार सुबह बैठक कुछ देर बैठने के बाद स्थगित हो गया । दूसरी बैठक आज ही दोपहर ३ बजे बैठने जा रहा ।
पहली सुनुवाई में राजदूत की सिफारिस मध्ये डा. बंशिधर मिश्र की आंशिक सुनुवाई हुई है । समिति ने जानकारी दिया कि राजदूतों के विरुद्ध दो उजुरी पडा था । समिति सभापति लक्ष्मणलाल कर्ण ने बताया कि उजुरी कर्ता चर्चा में नहीं आना चाहता है । समिति के नाम अनुमोदन करने के बाद राजदुत नियुक्ति का रास्ता खुलेगा ।
गत जेठ २३ गते सरकार ने अष्ट्रेलिया के लिये महेशराज दाहाल, बंगलादेश लिये डा. वंशीधर मिश्र, कतार के लिये का नारदनाथ भारद्वाज और स्पेन के लिये दावाफुटी शेर्पा को प्रस्ताव किया था ।

