Tue. Nov 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिलचस्प संयोग 2008 के अंडर 19 विश्व कप के ग्यारह साल बाद कोहली और विलियमसन हाे‌ंगे आमनेसामने

 

मंगलवार को जब विराट कोहली और केन विलियमसन मैनचेस्टर में ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर टॉस के लिए आएंगे तो इसी के साथ वक्त का पहिया एक फेरा पूरा कर चुका होगा. भारत और न्यूजीलैंड के ये दोनों कप्तान 2008 में हुए विश्व कप में अपनी-अपनी टीमों की अगुवाई करते हुए भिड़े थे. फर्क यह है कि वह अंडर 19 विश्व कप था. संयोग यह भी है कि वह मैच भी सेमीफाइनल था.मलेशिया के कुलाला लंपुर में हुए उस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 205 रन बनाए थे. केन विलियमसन ने बल्लेबाजी की शुरुआत की थी और 80 गेंदों में 37 रन बनाए थे. उनसे ज्यादा रन सिर्फ कोरी एंडरसन (70) ने बनाए थे. उस मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा था जो हुई भी और इसके चलते भारत के लक्ष्य को बदलकर 191 कर दिया गया. भारत ने तीन विकेट बाकी रहते इसे हासिल कर लिया था.

यह भी पढें   नारायणी नदी के कटाव से चितवन बाजार की सुरक्षा के लिए तत्काल और दीर्घकालीन योजना बनेगी : रवि लामिछाने

इस दिलचस्प संयोग को लेकर विराट कोहली ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने 2008 के उस मैच को एक सुखद स्मृति बताया है. विराट कोहली के मुताबिक तब शायद ही किसी ने सोचा हो कि एक दिन वे इस तरह फिर आमने-सामने होंगे.

विश्व कप में धमाकेदार खेल दिखाने वाली भारतीय टीम ग्रुप मुकाबलों के बाद पहले स्थान पर रही थी. उधर, न्यूजीलैंड की टीम ने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन आखिर के मुकाबलों में हार की वजह से उसे चौथा स्थान मिला. दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होना है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com