Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के तेज झटके रिक्‍टर स्‍केल पर तीव्रता 6

 

पोर्ट मोरेस्बी, एएनआइ।

पापुआ न्यू गिनी में गुरुवार शाम को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर स्‍केल पर इनकी तीव्रता 6 आंकी गई। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि भूकंप के झटके स्‍थानीय समय अनुसार शाम 5 बजकर 8 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अरावा से लगभग 174 किलोमीटर दूर था।
भूकंप के झटकों के बाद आमतौर पर कुछ देर पर हल्‍के झटके फिर आते हैं, लेकिन यहां ऐसे कोई आफ्टरशॉक महसूस नहीं किए गए हैं। इसके साथ ही किसी जानमाल के नुकसान या सूनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। बता दें कि पापुआ न्यू गिनी इंडोनेशिया के समीप प्रशांत महासागर क्षेत्र में एक स्वतंत्र राष्ट्र है जो दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर क्षेत्र में द्वीपों का एक समूह है। यहाँ की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com