Thu. Feb 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत सयुक्त राहत टीम ने नदी से भारतीय युवक की 27 घण्टे बाद निकाली लाश

हिमालिनी संवादाता रूपन्देही  जिला भैरहवा में घूमने आये भारत जिला गोरखपुर निवासी राजेश कुमार जायसवाल और उनके साथी हिमांशु त्रिपाठी घूमने के बाद दोनों भैरहवा के  एक कैसीनो में जुआ खेलने गए उसके  बाद राजेश कुमार जायसवाल उम्र 24 वर्ष ने कूद कर जान दे दी  । मृतक राजेश कुमार जायसवाल के  भाई राहुल कुमार जायसवाल ने बताया है की राजेश भईया और हिमांशु त्रिपाठी साथ शनिवार की शाम को मोटरसाइकिल से गोरखपुर से नेपाल घूमने के लिए निकले और भैरहवां पहुच कर एक होटल के कैसिनो में जुआ खेलने गए । इस दौरान राजेश भईया.और हिमांशु त्रिपाठी दोनों अलग अलग हो गए राजेश अपना सब कुछ हार गया जिस पर कैसीनो के गार्डों ने उसे धक्के मारकर रविबार की सुबह  कैसिनो से बाहर निकाल दिया।उसके बाद राजेश जा. पैदल ही चलते चलते पक्लिहवा के रास्ते सशस्त्र सीमा बल से पूछा की भारत जाने  का कौन सा रास्ता है बल ने रास्ता बताया  तभी वह डडापुल पर पहुंच गया और पुल पर अपना सर्ट खोलकर कूदकर जान दे दिया। जिसकी तलाश  में नेपाल और भारत की स्पेशल बचाओ दल ने 27 घंटे तक नदी को छानकर उसकी लाश बरामद कर लिया है। सशस्त्र सीमा बल 27 नंबर बटालियन रूपन्देही एस पी बसन्त कुमार बोकटी ने बताया है की इंस्पेक्टर विपिन डेसार के कमाण्ड में 20 राहत टीम एवम् सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी बरजीत सिंह द्वितीय कमान अधिकारी कार्यवाहक कमाण्डर  निरिक्षक हराराम,सी.के.गुप्ता उपनिरिक्षक लोवजग टेस्टन  समावय डंडा हेड के कमाण्ड में 44 लोगो की टीम 27 घंटे तक नदी को छानते हुए लाश को बरामद कर नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया है। रूपन्देही जिला एस पी हिर्दय थापा ने बताया है की भैरहवा सिद्धार्थ नगरपालिका वड़ा नंबर 2 स्थित डंडा नदी में रविवार सुबह 7 बजे लगभग एक युवक कूद गया जिसकी तलासी नेपाल भारत सयुक्त राहत टीम ने 27 घंटे बाद युवक की लाश नदी से निकला लाश निकलने के बाद उसकी पहचान गोरखपुर निवासी पता चला पोस्टमाडम के बाद परिजन को सौप दिया गया ।

यह भी पढें   महाशिवरात्रि के लिए १७१ सदस्यीय मूल समारोह समिति गठन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *