Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेड नेपाल का सार्वजनिक सुनवाई सम्पन्न, मेड के कार्यक्रम का हुआ अनगुमन

 

देशबन्धु यादव÷

नवलपरासी । गैर सरकारी संस्था मेड नेपाल द्वारा सञ्चालित कृषि तथा पशुपालन कार्यक्रम का सार्वजनिक सुनवाई प्रतापपुर गावपालिका के वार्ड नम्बर ५ सम्पन्न हुआ है ।  मेड नेपाल के उपाध्यक्ष ऋषीराम न्योपाने अध्यक्ष रहे इस कार्यक्रम में संयोजक शैलेष आचार्य ने बित्तीय बर्ष २०७५÷०७६ के कार्यक्रमों का सार्वजनिकीकरण किया । जिस दौरान कुल बिनियोजित रकम ८९४१६८३ (नवासी लाख एक्तासिल हजार छ सौ तीरासी) रुपए में  ८८१८५७७ (अठासी लाख अठारह हजार पाच सौ सतहत्तर) रुपए खर्च किए जाने की जानकारी दी गयी थी । कार्यक्रम के दौरान १०  घरो में डेमो प्लाट, ४७५ घरो में चूजा दाना तथा दवाईयां बितरण, ५१० घरो में घर बगैचा, २० घरो में तबेला सुधार जैसे १८ विविध शीर्षको के कार्यक्रम किए जाने का प्रतिवेदन सार्वजनिक सुनवाई के दौरान कार्यक्रम संयोजक शैलेष आचार्य ने प्रस्तुत किया था । इस मौके पर प्रमुख अतिथी प्रतापपुर गावपालिका के अध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने मेड नेपाल द्वारा इस गावपालिका के वार्ड नम्बर ५ और ६ में कृषि क्षेत्र के समग्र बिकास के लिए सहयोग किए जाने का वादा करते हुए लक्षित समुह तथा किसानों को कृषि के प्रति जागरुक होकर मेड नेपाल का सार्वजनिक सुनवाई सम्पन्न, मेड कार्यक्रम का हुआ  अनगुमन उचित लाभ लेने की सलाह दी थी । कार्यक्रम के अतिथियो में वार्ड नम्बर ५ के वार्डाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, वार्ड नम्बर ६ के वार्डाध्यक्ष रामहरि उपाध्याय, मेड नेपाल के कार्यकारी निर्देशक मीनराज भण्डारी, एसीएफ के कार्यक्रम संयोजक सुरज आचार्य, कृषी प्राबिधिक बलभद्र अधिकारी की उपस्थिती रही थी तथा कार्यक्रम का सञ्चालन मेड नेपाल के सहजकर्ता शिशुपाल कुशवाहा ने किया था । प्रतापपुर गावपालिका के उपाध्यक्ष अञ्जु चौधरी के संयोजकत्व में वार्ड नम्बर ५ और ६ में गैर सरकारी संस्था मेड नेपाल द्वारा सञ्चालित कार्यक्रम का अनुगमन किया गया है । प्रतापपुर गावपालिका अन्तर्गत वार्ड नम्बर ५ और  में गोठ सुधार, प्लाष्टि टनेल सहित घर बगैचा , जैसे कार्यक्रमो का अनुगमन किया गया है । प्रतापपुर गावपालिका के प्रशासकीय अधिकृत घनश्याम गाहा, मेड नेपाल के कोषाध्यक्ष इन्द्र कमल द्वाडी, कार्यक्रम संयोजक शैलेष आचार्य, कृषि प्राबिधिक बलभद्र अधिकारी, लेखापाल डायमण्ड दहाल, सामाजिक परिचालक शिशुपाल कोइरी, कोटही माई कृषक समुह के अध्यक्ष बिश्वनाथ मलिक, अगुवा कृषक बिनोद यादव एवं कृषि सहजकर्ता अन्जनी यादव लगायत क े लोगाें की उल्लेखनीय उपस्थिती रही थी ।

यह भी पढें   नेपाल का संविधान एक युगांतकारी परिवर्तन को संस्थागत करने का ऐतिहासिक संकल्प और दस्तावेज है – प्रचण्ड

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com