नेकपा में सभी विषयों पर सहमति
१७ जुलाई, काठमांडू । नेकपा एकता के सभी विषय में सहमति हुयी है । कल मंगलवार की दोनों अध्यक्ष की बैठक में जिला का इन्चार्ज, सहइन्चार्ज, केन्द्रीय विभाग सहित केन्द्रीय नेता का कार्यविभाजन, अनुशासन आयोग लगायत केन्द्रीय निकाय का विवाद मिलाने के बाद एकता का बाँकी विषय में सहमति हुयी है ।
प्रधानमन्त्री निवास में दोनों अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल, महासचिव विष्णु पौडेल एवं सचिवालय सदस्य रामबहादुर थापा बैठक में शामिल थे ।
अध्यक्षद्वय ने वरिष्ठ नेता माधवकुमार नेपाल के साथ भी सहमति लिये हुये थे । महासचिव विष्णु पौडेल ने बताया कि बैठक में सभी विषयों पर सहमति हुयी है । अब स्थायी कमिटी का बैठक बुलाकर औपचारिकता दिया जायेगा ।


