अर्चना बनी रोटरी क्लब ऑफ बिराटनगर डाउन टाउन की अध्यक्ष
माला मिश्रा बिराटनगर । रोटरी क्लब ऑफ बिराटनगर डाउन टाउन एक समारोह के बीच 15 वां अध्यक्ष के रूप में अर्चना तापड़िया का चयन किया । बिराटनगर के अतिथि सदन प्रांगण के गौरी कुंज में आयोजित समारोह में अध्यक्ष सहित कार्यसमिति के पदाधिकारियों को रोटरी क्लब 3292 का डिस्ट्रिक गवर्नर किरण लाल श्रेष्ठ ने सभी को शपथ दिलाया ।शपथ लिए कार्यसमिति सदस्यो में उपसभापति संचिता जैन ,सचिव सोनी नेवटिया , सह सचिव अनु सारडा , कोषाध्यक्ष रचना राठी , क्लब प्रशासन संयोजक रेखा राठी , प्रस्ताव सभापति दीप्ति तोदी , सेवा परियोजना संयोजक संतोष तोदी शामिल है । इस मौके पर टीकेएफ चेयर पर्सन किरण कर्ण , सदस्यता विस्तार संयोजक मधु काबरा , जनसंपर्क संयोजक पूनम राठी , सचेतक कुसुम चैनवाला , संपादक गिरजा सारडा को जिम्मेवारी दी गई है । इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष अनिता सोनी ने अपना एक साल के कार्यकाल में किये गए कार्यो पर प्रकाश डाला वही नव निर्वाचित अध्यक्ष अर्चना तापड़िया ने कहा कि जो जिम्मेवारी मिली है उसमें कुछ बेहतर करूंगी । इस मौके पर पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर वासुदेव गोल्याण , निवर्तमान अध्यक्ष अनिता सोनी , पूर्व अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल , प्रस्तावित डिस्ट्रीज गवर्नर संतोष रिजाल सहित अन्य रोटरी के अधिकारी ,बिराटनगर के बिभिन्न संस्था के प्रतिनिधि , बिभिन्न रोटरी क्लब से आये रोटरी क्लब के प्रतिनिधि व अन्य प्रबुद्धजन मौजूद थे ।




