Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाढ प्रभावित क्षेत्रों में मन्त्री पोखरेल का दौरा

 

२५ जुलाई, जनकपुर । शिक्षा तथा विज्ञान प्रविधि मन्त्री गिरीराजमणि पोखरेल खाद्यान्न सामग्री सहित महोत्तरी के बाढ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे हैं । मन्त्री पोखरेल कल बुधबार गृह जिला के विभिन्न स्थान के प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया है । बाढ पीडितों के लिये राहत सामग्री और तत्कालीन नदी नियन्त्रण के समाधान हेतु जनता तटबन्ध और कमला ंिसचाई आयोजन के ईन्जिनियर के टोली के साथ वहां पहुंचे हैं ।
रातु नदी ने लगभग ३ सौ घरपरिवार को बेघर बना दिया जिसके निरीक्षण के लिये उन्होंने लोहरपट्टी नगरपालिका ५ दठौरा टोल पहुंचे । घरबार सहित विस्थापित बाढ पीडित अभी जयनगर बर्दिवास निर्माणाधीन रेलवे ट्रयाक पर त्रिपाल में कष्टपूर्ण जीवन व्यतित कर रहे हैं । विस्थापित परिवारों में १ सौ ६२ परिवार है जो अति विपन्न मुसहर समुदाय है ।
निरीक्षण के क्रम में मन्त्र िपोखरेल ने विस्थापितों के समस्या के विषय में जानकारी लिया और नदी नियन्त्रण के लिये ईन्जिनियरों से चर्चाएं भी किया । उन्होंने जनता तटबन्ध तथा कमला सिंचाई को निर्देशन देते हुये कहा कि बस्ती को सुरक्षित करने के लिये इसका उपाय ढूंढे ।
मन्त्री पोखरेल ने सभी से आग्रह करते हुये कहा कि इस विपद के समय में सभी मिलकर बाढ पीडितों के समस्या का समाधान करें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *