Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पकहा मैनपुर–३ निवासी बाढ़ पीडितों को राहत वितरण

 

रेयाज आलम, २६ जुलाई । दिव्य युवा क्लव पर्सा, एक्सन एड नेपाल और पकहा मैनपुर गांवपालिका की संयुक्त सहकार्य में पकहा मैनपुर गाउंपालिका–३ स्थित बाढ़ पीडितो को राहत वितरण की गई है । गांवपालिका कार्यालय प्रांगण में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम मार्फत उन लोगों को राहत वितरण की गई है । पकहा मैनपुर गांवपालिका के उपाध्यक्ष कुशमदेवी की अतिथ्यता में आयोजित कार्यक्रम में सोही गांवपालिका–३ निवासी बाढ़ पीडित ३५ घर परिवार को विभिन्न १० प्रकार की राहत सामाग्री वितरण की गई थी ।

यह भी पढें   महाभारत और रामराज्य का जनकः ‘पौराणिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में एक विश्लेषण’ : अजय कुमार झा

सामान्य परिवार को चावल, दाल, तेल, आयोडिन युक्त नमक, मैट, टर्चलाइट जैसे सामाग्री वितरण की गई थी । जिस घर में प्रसुतिजन्य एवं गर्भवती महिलाएं हैं, उस घर के बच्चों के लिए पौष्टिकजन्य खाद्य एवं झुल भी दिया गया । उक्त स्थान में शसस्त्र पुलिस वेस क्याम्प पकाहा के पुलिस निरिक्षक चाम नारायण महतो की नेतृत्व में ७ सुरक्षाकर्मी भी परिचालित की गई थी ।
कार्यक्रम में पकाहा मैनपुर गाउँपालीका वडा नं. ३ के वडा अध्यक्ष मदन साह कानु, वडा सदस्य ललिता देवी पासवान्, जान महम्मद आलम, कान्ती देवी राम, मोटर राउत कम्कर, महिला अधिकार मंच के सदस्य आदि सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *